4 July 2024 Current affairs in Hindi

4 July 2024 Current affairs in Hindi

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक भागीदारी (GPAI) मंत्रिस्तरीय परिषद की छठी बैठक 3 जुलाई 2024 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • दो दिवसीय Global INDIAai Summit 2024, भारत मंडपम, नई दिल्ली में शुरू हुआ
  • माउंट कांग यात्से-II (लद्दाख)/Mt Kang Yatse-II – (6250 मीटर)
  • भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट का 16वां संस्करण विदेशी प्रशिक्षण नोड, उमरोई (मेघालय) में शुरू हुआ। यह अभ्यास 03 से 16 जुलाई 2024 तक आयोजित किया जाना है। पिछला संस्करण जुलाई 2023 में मंगोलिया में आयोजित किया गया था।
  • डॉ. बी.एन. गंगाधर को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति 4 वर्ष की अवधि के लिए है, जब तक कि नियुक्त व्यक्ति 70 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेता
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र में जीका वायरस (Zika virus) के मामलों के मद्देनजर राज्यों को परामर्श जारी किया।
  • भारत ने कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग (Codex Alimentarius Commission)  की कार्यकारी समिति के 86वें सत्र में भाग लिया। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के सीईओ श्री जी कमला वर्धन राव ने 1 से 5 जुलाई, 2024 तक रोम में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) मुख्यालय में आयोजित सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया। कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग, FAO और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय निकाय है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ता स्वास्थ्य की रक्षा करना और खाद्य व्यापार में निष्पक्ष प्रथाओं को बढ़ावा देना है।
  • स्मार्ट सिटी मिशन को मार्च 2025 तक बढ़ाया गया। स्मार्ट सिटी मिशन जून 2015 में अपनी शुरुआत के बाद से भारत के शहरी विकास में एक नया प्रयोग है।
  • भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में 18 जून से 27 जून 2024 के दौरान आयोजित टी20 मैचों में 5-2 से जीत के साथ इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला जीत ली।
  • नीति आयोग 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक 3 महीने का अभियान ‘संपूर्णता अभियान (Sampoornata Abhiyan)’ शुरू कर रहा है, जिसका उद्देश्य आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत 112 आकांक्षी जिलों और 500 आकांक्षी ब्लॉकों में पहचाने गए 6 संकेतकों में से प्रत्येक में संतृप्ति (saturation) प्राप्त करना है।