4 JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

 4  JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

Q.हाल ही में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ऐलसेवियर की ओर से प्रकाशित विश्व के शीर्ष  2% वैज्ञानिकों की सूची में झारखंड के किस व्यक्ति का नाम शामिल किया गया है ? डॉ भास्कर सिंह

  • केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड पर्यावरण विज्ञान विभाग में कार्यरत सहायक प्राध्यापक डॉ भास्कर सिंह का नाम हाल ही में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ऐलसेवियर की ओर से प्रकाशित विश्व के शीर्ष  2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है

Q.झारखंड सरकार द्वारा इटकी यक्ष्मा आरोग्यशाला,रांची में कितने ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड लगाने का लक्ष्य रखा गया है  ? 300 

  • इसको दो चरणों में पूरा किया जाएगा पहले चरण में 150 बेड और दूसरे चरण में 150 बेड का अत्याधुनिक तकनीक से लैस कोविड सेंटर  होगा 

  • राज्य सरकार की ईंटकी आरोग्यशाला के इंटर और महिला वार्ड के 300 बेड को डेडीकेटेड ऑक्सीजन सपोर्टेड कोविड सेंटर में विकसित करने की योजना है

Q. रणधीर वर्मा की शहादत दिवस झारखंड में कब बनाई जाती है ?  3 जनवरी को(31वीं पुण्यतिथि)

  • रणधीर प्रसाद वर्मा भारतीय पुलिस अफसर थे जिनका धनबाद में पंजाब के लुटेरों से बैंक डकैती को रोकते समय निधन हो गया था। 

  • उन्हें वीरता के लिए मरणोपरांत अशोक चक्र(1991 ) से सम्मानित किया गया। 

  • भारत सरकार ने उनके सम्मान में सन् 2004 में स्मारक डाक टिकट भी जारी किया था।

  • उनका जन्म बिहार के सुपौल जिले (पूर्व सहरसा जिला) के जगतपुर नामक गाँव में हुआ। 

  • धनबाद में वो पुलिस अधीक्षक(Superintendent of Police) के रूप में कार्यरत थे उसी समय 3 January 1991 को बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में डकैती को विफल करने के प्रयास में उनका निधन हो गया।

  • उनकी विधवा पत्नी रीता वर्मा  भाजपा उम्मीदवार के रूप में लोक सभा सांसद निर्वाचित हुई।

Q.गढ़वा के कांडी को बिहार के औरंगाबाद स्थित नवीनगर से जोड़ने वाला कौन सा नदी है ? कान्हा नदी 

  • गढवा के दक्षिण में कनहर नदी बहती है जो इसे छत्तीसगढ़ से अलग करती है

Q.झारखंड बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीनियर मिस्टर झारखंड बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2022 में सीनियर मिस्टर झारखंड किसे चुना गया ?

 पांडव सिंह चौधरी 

  • यह चैंपियनशिप 6 वजन वर्ग में आयोजित हुआ 

  • 55 किलोग्राम – राजकुमार महतो 

  • 60 किलोग्राम  – किशन चौधरी

  • 65 किलोग्राम – प्रवीण चंद्र महतो

  • 70 किलोग्राम -रत्नेश कुमार

  • 75 किलोग्राम -संजीत कुमार

  • 80 किलोग्राम पांडव सिंह चौधरी

Q.31वां राष्ट्रीय स्ट्रेंथ  लिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड की टीम में ने कितना मेडल जीता ?  6 मेडल 

  • यह चैंपियनशिप राजस्थान के अलवर में आयोजित किया गया था जिसमें झारखंड के आशीषन कच्छप  तथा प्रतिभा हेंब्रम ने स्वर्ण पदक जीता

Leave a Reply