26 AUGUST CURRENT AFFAIRS
You are currently viewing 26 AUGUST CURRENT AFFAIRS

 26 AUGUST CURRENT AFFAIRS

1.महाराष्ट्र का पहला “दिव्यांग पार्क” नागपुर में शीघ्र स्थापित होगा .

2.भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की 38वीं मंत्री स्तरीय बैठक 25 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली में हुई।

  • बैठक का उद्देश्य दोनों देशों में मौजूद नदियों के जल को साझा करना, बाढ़ के आंकड़ों को साझा करना, नदी के प्रदूषण को रोकना, नदियों में गाद जमा होने व उसके प्रबंधन पर संयुक्त अध्ययन करना, नदियों के तटों की सुरक्षा के लिये कार्य करना आदि शामिल था।
  • भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग का गठन 1972 में किया गया था।
  • भारत-बांग्लादेश ने कुशियारा नदी के पानी को अंतरिम तौर पर साझा करने के लिये समझौता

कुशियारा नदी 

  • कुशियारा नदी भारत-बांग्लादेश सीमा में एक distributary river है
  •  बराक नदी दो नदियों कुशियारा और सूरमा(Kushiyara and Surma ) में विभाजित होती है।

फेनी नदी 

3.भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने LFV Air Navigation Services of Sweden (LUFTFARTSVERKET)  के बीच  एक समझौता


4. 100 दिवसीय आश्वासन अभियान की विशेषताओं का प्रचार करने के लिए राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान (NTRI – National Tribal Research Institute ), नई दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।

  • जनजातीय कार्य मंत्रालय तथा स्वास्थ्य मंत्रालय के टीबी प्रभाग ने 24 अगस्त को  ‘जनजातीय टीबी पहल’ के तहत आश्वासन अभियान राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। 

‘जनजातीय टीबी पहल’ 

  • ‘जनजातीय टीबी पहल’  जनजातीय कार्य मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के केंद्रीय टीबी प्रभाग की एक संयुक्त पहल है, जिसे USAID  द्वारा एक तकनीकी भागीदार और पीरामल स्वास्थ्य द्वारा कार्यान्वयन भागीदार के रूप में समर्थन प्राप्त है।

आश्वासन अभियान

  • जनजातीय टीबी पहल के तहत  भारत के 174 जनजातीय जिलों में टीबी के सक्रिय मामलों का पता लगाने के लिए आश्वासन अभियान शुरू किया है। 
  • आश्वासन अभियान  वर्ष 7 जनवरी 2022  को शुरू किया गया था। 
  • इसे महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में झंडी दिखाकर शुरू किया गया था। 
  • इस पहल के तहत गांवों में टीबी की घर-घर जाकर जांच की गई। जो  लोग टीबी के लिए पॉजिटिव पाए गए उनका भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज किया गया।

5.लेफ्टिनेंट जनरल नव के. खंडूरी  ने 25 अगस्त, 2022 को दिल्ली कैंट में टोरस सैनिक आरामगृह का उद्घाटन किया। 

  • टोरस सैनिक आरामगृह का निर्माण भारतीय सेना ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के सहयोग से एक समान मूल्य बुनियादी ढांचा परियोजना के रूप में किया है।

6.देश की सभी 23 AIIMS का नाम स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, क्षेत्र की ऐतिहासिक घटनाओं अथवा स्मारकों के नाम पर रखा जायेगा ।

7.जम्मू-कश्मीर के लिए VDG ग्राम रक्षा गार्ड यानि ‘विलेज डिफेंस गार्ड योजना 2022’ को सरकार ने  मंजूरी दी है। 

  • यह योजना 15 अगस्त से आधिकारिक तौर पर प्रभावी कर दी गई है। 

8.RBL Bank ने गोपाल जैन और डॉ शिवकुमार गोपालन को गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। 

9.विश्वभर में अकेले उड़ान भरने वाले सबसे कम उम्र के पायलट 17 साल के लड़के मैक रदरफोर्ड ने 52 देशों से होकर 250 घंटे उड़ाया प्लेन उड़ाकर गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड्स बनाया। 

10.एम वेंकैया नायडू ने “A New India: Selected Writings 2014-19” नामक पुस्तक का विमोचन किया

11.IIT गुवाहाटी  ने गन्ने के कचरे से चीनी के विकल्प का उत्पादन करने के लिए एक नई विधि विकसित की है। 

  • गन्ने की पेराई के बाद निकलने वाले बगास से चीनी का विकल्प जाइलिटोल(xylitol) तैयार किया जा सकता है।

12.26 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय डॉग दिवस मनाया जाता है।  

  • पहली बार अंतरराष्ट्रीय डॉग दिवस का आयोजन 26 अगस्त, 2004 को किया गया।  

13.भारतीय वैज्ञानिक समीर वी कामत को DRDO का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

  • वह जी. सतीश रेड्डी का स्थान लेंगे, जिन्हें रक्षा मंत्री का वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। 

14.भारत की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा हेतु UNESCO और Royal Enfield ने की साझेदारी

15.भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया। 

  • केवी सुब्रमण्यम अर्थशास्त्री सुरजीत एस भल्ला का स्थान लेंगे

16.भारत के अंडर 18 एशियन वालीबॉल (पुरुष) चैम्पियनशिप में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर कांस्य पदक जीता 

  • 14वीं अंडर 18 एशियन वालीबॉल (पुरुष) चैम्पियनशिप ईरान के तेहरान में आयोजित हुआ था। 

17. देश का  पहला  स्वदेशी विमान वाहक पोत INS Vikrant 2 सितंबर को सेना में शामिल हो जाएगा।

18. बाल साहित्य पुरस्कार 2022

  • लेखक कवि एवं साहित्यकार क्षमा शर्मा को हिंदी के लिए साहित्य अकादमी का बाल साहित्य पुरस्कार 2022 दिया जाएगा
  • क्षमा शर्मा को क्षमा शर्मा के चुनिंदा बाल कहानियां (शॉर्ट स्टोरीज) के लिए बाल साहित्य पुरस्कार 2022 मिला है .
  • उर्दू के लिए जफर कलामी और अंग्रेजी के लिए अरसिआ सतार  समेत 22 भाषाओं के लेखक लेखिकाओं को 2022 का बाल साहित्य पुरस्कार दिया जाएगा 
  • चयनित लेखकों को 14 नवंबर को यह पुरस्कार दिया जाएगा 
  • उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक  ताम्रफलक और ₹50000 का राशि प्रदान की जाएगी

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022

  • साहित्य अकादमी ने 23 भाषाओं में साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार  2022 की घोषणा की है। 
  • साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022 के लिए हिंदी भाषा का पुरस्कार  कानपुर निवासी युवा लेखक भगवंत अनमोल को दिया जाएगा।  
  • भगवंत अनमोल की पुस्तक “प्रमेय “के लिए दिया जाएगा। 
  • उर्दू भाषा के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022  मक़सूद आफ़ाक़ द्वारा गिरयाह (कविता-संग्रह) को चयनित किया गया।
  • संताली भाषा में साल्गे हांसदा द्वारा जनम दिसोम उजारोग काना (उपन्यास) को चयनित किया गया।
  • 19.उत्तर प्रदेश में  सिंगापुर की तर्ज पर देश का पहला नाईट सफारी और जैव विविधता पार्क राजधानी लखनऊ में स्थापित किया जायेगा । 
  • 20.कनाडा के हेलीफैक्स(Halifax) में 65 वा राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आयोजन हुआ 

21.ICC द्वारा 24 अगस्त 2022 को जारी वनडे बैटिंग रैंकिंग में विराट कोहली पांचवें और रोहित शर्मा छठे स्थान पर है

  • ODI Batting Rankings  में Babar Azam पहले स्थान पर है। 
  • ODI Bowling Rankings में Trent Boult पहले स्थान पर है। 
  • ODI All-Rounder Rankings में Shakib Al Hasan पहले स्थान पर है।

22.शुभ्मन गिल इंग्लिश काउंटी सत्र (County Championship season 2022) में गलेमोरगन(Glamorgan) टीम से खेलने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर होंगे 

  • उनसे पहले रवि शास्त्री(1987-91) और सौरव गांगुली(2005) में गलेमोरगन(Glamorgan) टीम के लिए खेल चुके हैं

Leave a Reply