26 AUGUST 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS
You are currently viewing 26 AUGUST 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

  

26 AUGUST 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

पुष्पा प्रधान (Pushpa Pradhan)

  • जन्म :  25 नवंबर 1981
  • पुष्पा प्रधान  का जन्म 25 नवंबर 1981 को झारखंड के खूंटी के हेसल गाँव में हुआ था।
  • पुष्पा प्रधान  एक पूर्व  हॉकी खिलाड़ी हैं। 
  • वह भारत की महिला राष्ट्रीय  हॉकी टीम की सदस्य थीं।
  • वह 2004 महिला हॉकी एशिया कप में स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय  हॉकी टीम की सदस्य थी 

 कांति बा (Kanti Baa )

  • कांति बा का जन्म 15 नवंबर 1979 को सिमडेगा जिले, झारखंड में हुआ था।
  • कांति बा  एक पूर्व  हॉकी खिलाड़ी हैं। 
  • कांति बा  2002 के  मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेल में  स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय  हॉकी टीम की सदस्य थी  . 
  • कांति बा 2006 के  मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेल में  रजत पदक  विजेता राष्ट्रीय  हॉकी टीम की सदस्य थी  . 
  • कांति बा 2004  के  एशिया कप नई दिल्ली में  स्वर्ण पदक  विजेता राष्ट्रीय  हॉकी टीम की सदस्य थी  . 
  •  झारखंड के दो पूर्व क्रिकेटर सुब्रतो दास एवं सिद्धार्थ राज सिन्हा का चयन बीसीसीआई की पूर्वी क्षेत्र  क्रिकेट समिति में किया गया है .
  • सुब्रतो दास जमशेदपुर तथा सिद्धार्थ राज सिन्हा रांची के रहने वाले हैं 
  •  बीसीसीआई की यह चयन समिति जेएससीए स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पूर्वी क्षेत्र टीम का चयन करेगी . 
  •  झारखंड  में मुख्यमंत्री आमंत्रण कप  बालक बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन रांची में 29 सितंबर से किया जाएगा .

 झारखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले (24 अगस्त )

  • झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं से जानमाल की हानि को कम करने के लिए तकनीकी सुविधा और अनुसंधान  विभागों के लिए वैज्ञानिक कार्य प्रणाली विकसित करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास का मनोनयन किया गया है
  • झारखंड राज्य बांध सुरक्षा संगठन का गठन किया जाएगा .
  • मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का नाम बदलकर सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना किया जाएगा 
  • मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत जनवरी 2019 में रघुवर दास  द्वारा की गई। 
  • इस योजना को मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना या लाडली योजना भी कहा जाता है।
  • इस योजना में क्लास 8 में नामांकित छात्रों के नाम 2500 रुपया, 9वी में नामांकित के लिए 2500, दसवीं में नामांकित के लिए ₹5000 हजार, 11वी में नामांकन में ₹5000 और 12वीं में नामांकन पर ₹5000 जमा किया जाएगा 
  • वहीं बालिका  की उम्र 18-19 साल होगी तो उसे एक साथ ₹20000 मिलेंगे
  • मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य कन्याओं को पढ़ाई की तरफ प्रोत्साहित करना है

झारखंड को तंबाकू मुक्त बनाने हेतु क्रियान्वयन निर्देशिका का विमोचन 

  • हाल ही में झारखंड को तंबाकू मुक्त बनाने हेतु  रांची में शिक्षा विभाग एवं सीडस के तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
  • इसी अवसर पर तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान के लिए विकसित क्रियान्वयन निर्देशिका का विमोचन झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया 
  • ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे 2019 के आंकड़ों के अनुसार झारखंड में 5.1% छात्र किसी ना किसी प्रकार के तंबाकू का सेवन  कर रहे हैं 
  • द इंटरनेशनल यूनियन के तकनीकी सहयोग से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन समिति झारखंड और सीडस झारखंड द्वारा तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान के दिशा निर्देशों के अनुरूप क्रियान्वयन निर्देशिका विकसित किया गया है
  • सीडस(Seeds)  : सोशियो इकोनामिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसायटी (Socio Economic and Educational Development Society)

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022  

मिहिरवत्स  व सालगे  हांसदा को 

  • झारखंड के दो लेखकों को साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022  दिया जाएगा 
  • ये दो लेखक हजारीबाग के मिहिर वत्स  व जमशेदपुर की सालगे  हांसदा है 
  • हजारीबाग के मिहिर वत्स को साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022 अंग्रेजी भाषा के लिए दिया गया है .
  • जमशेदपुर की सालगे  हांसदा को साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022 संथाली भाषा के लिए दिया गया है .

मिहिर वत्स (Mihir Vats)

  • मिहिर वत्स हजारीबाग के रहने वाले हैं 
  • उन्होंने पुस्तक “टेल्स ऑफ हजारीबाग (एन  इंटिमेट एक्सप्लोरेशन ऑफ छोटानागपुर प्लेटू )”  लिखा  है  
  • पुस्तक को लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस वाशिंगटन डीसी व ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी में रखा गया है 

सालगे  हांसदा (Salge Hansda)

  • सालगे हांसदा जमशेदपुर की निवासी  है। 
  • सालगे हांसदा ने संथाली उपन्यास  “जानाम दिसोम उजारोक काना ”  (अर्थ : जन्म भूमि गुजर रही है) लिखा है। 
  •  सालगे  हांसदा के पिता का नाम स्वर्गीय गालूराम हांसदा व माता का नाम सीता  हांसदा है 
  • उनका जन्म 23 अक्टूबर 1989 को हुआ है। 
  • उन्होंने कोल्हान विश्वविद्यालय से संथाली भाषा में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। 

झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री देवीधन बेसरा का निधन 

  • झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री एवं सांसद देवीधन बेसरा का 77 वर्ष की उम्र में 25 August 2022 को निधन हो गया 
  • वे प्रोस्टेट कैंसर  से पीड़ित थे .
  • जन्म: 1945, पाकुड़ जिला
  • 2000 से 2005 तक वे  झारखंड विधान सभा के सदस्य  और कैबिनेट मंत्री रहे। 
  • 2009 के चुनाव में वे झारखंड के राजमहल लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए।
  •  झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस  के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को बनाया गया है 
  • दक्षिणी छोटा नागपुर का प्रमंडल आयुक्त ए मुथुकुमार को बनाया गया है

The Criminal Criminal Procedure Code (Jharkhand Amendment) Bill, 2020

  • आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (झारखंड संशोधन) विधेयक, 2020 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है 
  • इस कानून के पारित होने से अपराधिक मामलों में साक्ष्य की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग की अनुमति होगी 
  • विधेयक अदालतों को फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने और उनकी अनुपस्थिति में उन्हें दंड देने की अनुमति देता है

65th Commonwealth Parliamentary Conference 

  • कनाडा के हेलीफैक्स(Halifax) में 65 वा राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आयोजन हुआ 
  • इस सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव  सह गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने किया 
  • इस सम्मेलन का उद्घाटन कनाडा के गवर्नर जनरल मेरी साइमन ने किया
  •  केंद्रीय सहकारी बैंक धनबाद और नाबार्ड के बीच में 300 संयुक्त देयता समूह के संवर्धन एवं वित्त पोषण के लिए अगले 3 वर्षों के लिए समझौता हुआ
  •  सीसीएल के नए निदेशक (कार्मिक) हर्षनाथ मिश्रा बने हैं 
  • सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद ने उनका स्वागत किया 
  • इससे पूर्व वे स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड में महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे

Leave a Reply