ऑस्कर 2023 में गुजराती फिल्म छेल्लो शो की एंट्री

Page Contents

 गुजराती फिल्म छेल्लो शो  

(Gujarati Movie Chello Show)

  • गुजराती फिल्म छेल्लो शो को ऑस्कर, 2023 के लिये भारत की आधिकारिक प्रविष्टि घोषित किया गया है। 
  • फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया(FFI) ने 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिये इसकी घोषणा की। FFI के वर्तमान में Secretary General , Suparn Sen है। 
  • छेल्लो शो को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में चुना गया है। 
  • इस फिल्‍म का  ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल (Tribeca Film Festival ) में उद्घाटन फिल्म के रूप में वर्ल्‍ड प्रीमियर हुआ था,साथ ही स्पेन के 66वा  Valladolid Film Festival में भी, इसने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में कई पुरस्कार जीते हैं। 
  • 2013 में द गुड रोड(The Good Road) के बाद यह दूसरी बार है जब किसी गुजराती फिल्म ने प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए जगह बनाई है।
  • पिछले साल,  तमिल फिल्म/नाटक Koozhangal (Pebbles), ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी, लेकिन शॉर्टलिस्ट नहीं हुई।
  • ऑस्कर में अंतिम पांच में जगह बनाने वाली आखिरी भारतीय फिल्म 2001 में आशुतोष गोवारिकर की लगान थी। पांच में जगह बनाने वाली दो अन्य भारतीय फिल्में ‘मदर इंडिया‘(1958) और ‘सलाम बॉम्बे’ (1989) हैं।

फिल्म  छेल्‍लो शो  की कहानी के बारे में जाने ?

  • छेल्‍लो शो का शीर्षक अंग्रेज़ी में लास्‍ट फिल्म शो ( Last Film Show)  है। 
  • यह फिल्म 14 अक्तूबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
  • छेल्‍लो शो के निर्देशक नलिन पैन(Pan Nalin) हैं। 
  • छेल्‍लो शो एक किशोर बालक की कहानी है।  वह भारत के एक दूरदराज़ के गाँव में रहता है और सिनेमा के साथ उसका गहरा संबंध जुड़ जाता है। यह फिल्म दर्शाती है कि कैसे एक छोटा लड़का प्रोजेक्शन बूथ पर फिल्‍में देखने में पूरी गर्मियों का समय बिताता है। 


ऑस्कर पुरस्कार के बारे में ? 

  • अमेरिका की अकेडेमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा दिया जाने वाला वार्षिक अकेडमी पुरस्कार को ऑस्कर पुरस्कार कहा जाता है। 
  • इस पुरस्कार के पहले ऑस्कर समारोह का आयोजन 16 मई, 1929 को किया गया था। 

Leave a Reply