रस
- रस की परिभाषा
- रस सिद्धांत के प्रवर्तक आचार्य भरतमुनि है।
- आचार्य भरत मुनि ने रस की परिभाषा इस प्रकार दी है
- “तत्र विभवानुभाव व्यभिचारि संयोग द्रस निष्पति”
-
अर्थात् विभाव, अनुभाव, व्यभिचारी भाव आदि से संयोग होने पर रस की अनुभूति होती है।
- रस के अंग – भरत की परिभाषा के आधार पर रस के चार अंग होते हैं
- (1) स्थायीभाव
- (2) विभाव
- (3) अनुभाव
- (4) संचारीभाव
- स्थायीभाव
- जो भाव पाठक, वाचक या श्रोता के चित में स्थायी रूप से विद्यमान रहते हैं और जिन्हें कोई विरुद्ध या अविरुद्ध भाव दबा नहीं सकता, उन्हें स्थायीभाव कहते हैं।
- भरत मुनि ने स्थायी भावों की संख्या आठ मानी थी।
- अब इसकी संख्या नौ मानी जाती है, जो इस प्रकार है
- 1.रति, 2.हास, 3.शोक, 4.क्रोध, 5.उत्साह, 6.भय, 7.जुगुप्सा, 8.विस्मय और 9.निर्वेद
- विभाव
- स्थायीभावों के जो कारण होते हैं उन्हें विभाव कहते हैं।
- यह दो प्रकार का होता है – (1) आलंबन और (2) उद्दीपन
- अनुभाव
- स्थायी भावों को प्रकाशित करने वाली आश्रय की बाह्य चेष्टाओं को अनुभाव कहा जाता है।
- इसके दो वर्ग हैं – (1) यत्नज और (2) अत्नयज।
- अनुभावों की संख्या आठ है – स्तम्भ, स्वेद, रोमांच, स्वरभंग, कम्प, विवर्णता, अश्रु और प्रलाप।
- संचारीभाव
- इन्हें व्यभिचारीभाव भी कहा जाता है। ये भाव किसी एक ही स्थायीभाव के साथ स्थिर नहीं रहते हैं। इसी कारण इन्हें संचारीभाव कहा जाता है।
- संचारीभावों की संख्या 33 (तैंतीस) मानी गई है।
- निर्वेद, ग्लानि, शंका, असूया, मद, श्रम, आलस्य, दीनता, चिन्ता, मोह, स्मृति, धृति, क्रीड़ा, चापल्य, हर्ष, आवेग जड़ता, गर्व, विषाद, औत्सुक्य, निद्रा, अपस्मार, स्वप्न, विबोध, अवमर्ष, अवहित्था, उग्रता, मति, व्याधि, उन्माद, मरण, त्रास और वितर्क ।
- रस के भेद
- भरत मुनि ने रसों की संख्या आठ मानी है।
- रसों की संख्या नौ मानी गई है। जो इस प्रकार हैं