Updated on 11/06/23 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

  JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS NOVEMBER 2020/SARKARI LIBRARY   

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS NOVEMBER 2020


  • झारखण्ड के डॉ. के एस एस राकेश को लिविंगस्टोन अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय जांबिया का आउटरीच निदेशक सह शोध समन्वयक नियुक्त किया गया। 

  • केंद्र सरकार द्वारा 198 करोड़ की लागत से झारखण्ड की राजधानी राँची में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की स्थापना की जाएगी।

  • झारखण्ड राज्य के पूर्व सचिव सजल चक्रवर्ती का निधन हो गया।

  • सुधीर त्रिपाठी को झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग(JSSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

  • राँची जिला प्रशासन द्वारा अस्थाई प्रकाश व्यवस्था के लिए रोशनी परियोजना की शुरूआत की गई। 

  • झारखण्ड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसाइटी के द्वारा बड़े पैमाने पर ड्रैगन फ्रूट की खेती हेतु राँची और खूटी जिले का चयन किया गया। 

  • एनआईसी धनबाद और जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के 2 सहयोग से धनबाद जिला प्रशासन ने ई-समाधान पोर्टल की शुरूआत की है। 

  • कुपोषण की समस्या से निजात हेतु झारखण्ड राज्य ने जन वितरण प्रणाली की दुकानों में आयरन फोर्टीफाइड युक्त चावल बांटने की योजना बनाई है। 

  • बोकारो से दो बार विधायक रह चुके अकलू राम महतो का निधन हो गया। 

  • सिद्ध-कान्ह के नेतृत्व में 1855-56 में हुए संथाल विद्रोह पर आधारित कहानी ‘हूल’ के लिए इंटीग्रेटेड सोशल इनीशिएटिव भारतीय सामाजिक संस्थान नई दिल्ली के द्वारा राँची के विनोद कुमार को कथा सम्मान से सम्मानित किया गया। 

  • राँची जिले के उपायुक्त छवि रंजन के द्वारा वन मिलियन स्माइल मुहिम की शुरूआत की गई। 

  • रिम्स के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ डीके झा को रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस ऑफ एडिनबर्ग के द्वारा एफआरसीबी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। 

  • क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के गुरू व मेंटर देवव्रत सहाय का निधन हो गया।  

  • झारखण्ड राज्य में झालसा के द्वारा 26 नवंबर को देश का पहला लोक सेवा अदालत का आयोजन किया गया। 

योजना 

खाद्य सुरक्षा योजना 

  • झारखंड सरकार ने स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवम्बर 2020 से खाद्य सुरक्षा योजना की शुरूआत की है।

  • इस योजना के माध्यम से गरीब लोगों को 5kg खाद्यान्न प्रतिमाह 1 रू. प्रति किलो की दर से दिया जाएगा इस योजना से राजभर से लगभग 15 लाख लोग लाभान्वित होंगे। इस योजना का लाभ आदिम जनजाति, विधवा, परित्यक्ता और ट्रांसजेंडर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को दिया जाएगा। 


पुरस्कार/सम्मान 

बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान

  • झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक नलिन सोरेन को वर्ष 2020 का उत्कृष्ट विधायक चुना गया है। वे लगातार सात बार से शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

  • इन्हें ₹51000 एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

  • अब तक इससे पहले 16 विधायकों को यह सम्मान मिल चुका है।


निनाद सम्मान 

  • साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था नीलांबर की ओर से सामाजिक योगदान के लिए दिया जाने वाला निनाद सम्मान इस वर्ष झारखंड आंदोलन से जुड़े हुए गायक गीतकार मधु मंसूरी को देने की घोषणा हुई है। 

  • इन्हें वर्ष 2020 में चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पदम् श्री भी दिया गया है। 


शैलप्रिया स्मृति सम्मान

  •  शैलप्रिया स्मृति सम्मान वर्ष 2019 झारखंड की कवियित्री और संस्कृतिकर्मी वंदना टेटे (5वां) को प्रदान किया गया है। इनका लेखन आदिवासी के अधिकार व उत्थान के लिए जाना जाता है। 

  • इन्होंने ‘झारखण्डी भाषा साहित्य संस्कृति अखड़ा’ और ‘प्यारा केरकेट्टा फाउण्डेशन’ स्थापित की है। 

  • यह पांचवा शैलप्रिया सम्मान है। इसके पहले निर्मला पुतुल (2012), नीलेश रघुवंशी (2014), अनीता रश्मि (2015) और अनीता वर्मा (2017) इस पुरस्कार से सम्मानित हो

चुकी है। 


शैलप्रिया स्मृति सम्मान के बारे में –

  • रांची की लेखिका शैलप्रिया की स्मृति में यह पुरस्कार दिया जाता है। 

  • इनकी प्रसिद्ध रचनाएँ – 1. ‘अपने लिए’, 2. ‘चांदनी आग है’ 

  • जल संरक्षण तथा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर हजारीबाग जिला के जन जागरण केंद्र को राष्ट्रीय पुरस्कार में प्रथम स्थान मिला है। ” यह पुरस्कार राष्ट्रीय जल पुरस्कार के तहत उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदान किया है। 

  • वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने एक ही दिन में सर्विस से संबंधित सर्वाधिक 35,133 मामले के निष्पादन के लिए झारखंड स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (झालसा) को दो राष्ट्रीय अवार्ड प्रदान किया गया।


निधन 


प्रोफेसर दिगंबर हाँसदा

  • शिक्षाविद प्रोफेसर दिगंबर हाँसदा का 19 नवम्बर 2020 को निधन हो गया।  इनका जन्म 16 अक्टूबर 1940 को पूर्वी सिंहभूम जिले के दोवापानी गाँव में हुआ था।  वर्ष 2018 में संथाली भाषा के विद्वान प्रो. दिगंबर हांसदा को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पदमश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। 


सजल चक्रवर्ती

  • झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का 5 नवम्बर 2020 को निधन हो गया। 

  •  ये मूल रूप से रांची के थे। इनका चयन आईएएस अधिकारी के तौर पर वर्ष 1980 में हुआ था। 

  • 30 मई 2014 से 30 दिसबंर 2016 तक ये झारखंड के मुख्य सचिव रहे थे। 

  •  सजल चक्रवर्ती को चारा घोटाला मामले में चाईबासा कोषागार से अवैध रूप से निकासी मामले में 5 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। 

  • चाईबासा के कलेक्टर के रूप में ये 1992-95 तक पदास्थापित थे। 


पीपी शर्मा

  • झारखंड के मुख्य सचिव रहे पीपी शर्मा का हाल ही में निधन हो गया।


सिनेमा 

अघोरी 

  • महेंद्र सिंह धोनी अपने होम प्रोडक्शन हाउस ‘धोनी इंटरटेनमेंट’ के बैनर तले बनने वाली फिल्म/वेब सीरीज “अघोरी” में मुख्य किरदार निभाएंगे। 

  • यह सीरीज एक टापू पर फंसे अघोरी की कहानी है जो एक द्वीप पर हाईटेक सुविधाओं के बीच फंस जाता है। 

  • धोनी की कंपनी इससे पहले डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘रोर ऑफ द लायन’ प्रोडयूस कर चुकी है। 


टेलिंग पौंड

  • जमशेदपुर के सौरभ विष्णु उर्फ सैम की फिल्म टेलिंग पौंड को लघु फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर के लिए नामित की गई है। 

  • 40 मिनट की लघु फिल्म मूल रूप से जादूगोड़ा के ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों की जीवन शैली पर बनाई गई है। जादूगोड़ा के अलावा इस फिल्म की शूटिंग न्यूयार्क में भी की गई। इस फिल्म को भारत में करीब 50 अवार्ड मिल चुके हैं। 

  • इसके अलावा न्यूयार्क में भी 25 फिल्म फेयर अवार्ड मिले हैं।


नियुक्ति 

बसंत सोरेन और कुमार जयमंगल

  • झारखंड विधानसभा की 2 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में दुमका से जेएमएम के प्रत्याशी बसंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार लुइस मरांडी को हराकर जीत दर्ज किया। 

  • वही बेरमो सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी योगेश्वर महतो को हराकर जीत दर्ज की है। 


झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग

  • सेवानिवृत आईएएस अधिकारी सुधीर त्रिपाठी झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त किये गए.

  • इससे पहले वे झारखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर थे।

  • इन्होनें झारखण्ड के मुख्य सचिव के रूप में भी कार्य किया है। 


प्रदीप कुमार मिश्र 

  • झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के नए कुलपति डॉ प्रदीप कुमार मिश्र बनाए गए हैं। 

  •  राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रोपदी मुर्मू ने डॉ. मिश्र को 3 वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया है।


खेलकूद 

दुबई वर्ल्ड कार्टिंग चैंपियनशिप

  • झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मालुका गांव निवासी यामिनी कांत नाग ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इन्होंने 14 दिसंबर से संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में आयोजित दुबई वर्ल्ड कार्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेने की अहर्ता हासिल की है। 

  • ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले यामिनी कांत नाग झारखंड के पहले रेसर है, साथ ही झारखंड से निकलने वाले पहले राष्ट्रीय स्तर के रेसर भी हैं। 

  • उन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर में बेंगलुरू में आयोजित गो कार्ट रेसिंग में यह काबिलियत साबित की थी। 


आईसीसी अवार्ड 

  • आईसीसी अवार्ड 2020 में महेंद्र सिह धोनी को दो अवार्ड दिया गया है 

1. वनडे प्लेयर ऑफ द डिकेड । 

2. आईसीसी स्परिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड ऑफ द डिकेड 

चर्चा में 

नाजिया नसीम

  • निजी टीवी चैनल सोनी टीवी के प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 2020 में नाजिया नसीम ने 1 करोड़ रूपए की राशि जीती है। 

  • नाजिया नसीम मूल रूप से रांची के डोरंडा की रहने वाली है, लेकिन अभी गुरुग्राम में रहती है। 


गोमिया नगर परिषद 

  • राज्य सरकार बोकारो जिले के गोमिया नगर परिषद को विघटित कर दी है। नगर पालिका अधिनियम 2011 की धारा – 9 के तहत गोमिया नगर परिषद को विघटित किया गया। 

  • 7 सितम्बर 2018 को गोमिया नगर परिषद का गठन किया गया था। इसमें कुल 8 गाँव को शामिल किया गया था। लेकिन यहाँ की जनता इसका लगातार विरोध कर रही थी और इसे ग्रामीण क्षेत्र में ही रखे जाने की मांग कर रही थी। 

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी है इसके अंतर्गत साधारण किस्म का धान 1868 रूपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान का समर्थन मूल्य ₹1888 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. इसके साथ ही सरकार ₹182 प्रति क्विंटल का बोनस भी किसानों को देगी।

JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS NOVEMBER 2020/SARKARI LIBRARY   

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS NOVEMBER 2020 : SARKARI LIBRARY