‘खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-16)
‘खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-16)’ के पहले चरण मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम,नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
‘खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-16)’ के पहले चरण में प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी, सोनीपत ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।
एचएआर हॉकी अकादमी, हरियाणा ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी तीसरे स्थान पर रही।
खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-16) को तीन चरणों में आयोजित किया जाना है।
खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-16) में 15.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि शामिल है।
3 चरणों के बाद विजेता टीम को 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
हॉकी अकादमी के प्रेरणा स्रोत रहे प्रीतम सिवाच पूर्व अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता है।
खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-16) का दूसरा चरण अब अक्टूबर में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित होने वाला है।