11  Feb 2024 Jharkhand Current Affairs

11  Feb 2024 Jharkhand Current Affairs

  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा औषधीय पौधों के अनुसंधान में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची देश का सर्वोत्तम केंद्र घोषित हुआ।
  • 10 फरवरी 2024 को पलामू पाइपलाइन सिंचाई योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री श्री चम्पई सोरेन ने किया। इस परियोजना के लिए कल 456.26 करोड़ रुपया स्वीकृत किया गया है। इस योजना को पूर्ण करने का लक्ष्य 2 वर्ष है। इसके तहत पलामू के 8 प्रखंड लाभान्वित होंगे।
  • फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड के 14 जिलों में 25 फरवरी तक MDA – मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान चलाया जाएगा। राज्य में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 2004 में शुरू हुआ था।
  • नींबू पहाड़ : साहिबगंज
  • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के छात्र उज्जवल राठौर को नासा ने हॉल ऑफ़ फेम से सम्मानित किया। उन्होंने नासा की वेबसाइट पर बैग देखकर इसकी रिपोर्ट की थी।
  • पुस्तक सिद्धो कान्हू पर आधारित ” सॉन्ग ऑफ द रिबेलअक्षत देव द्वारा लिखा गया है इसी उपलब्धि पर राष्ट्रपति भवन में उन्हें राष्ट्रपति से मिलने का न्योता मिला है। यह पुस्तक सिद्धो कान्हू विद्रोह पर आधारित है।