पूर्णिमा महतो

पूर्णिमा महतो (Poornima Mahto)

  • पूर्णिमा महतो अन्तराष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज और प्रशिक्षक है।
  • ये तीरंदाजी में राष्ट्रीय चैंपियन (1997) रह चुकी है। 1994 ई. में पुणे के नेशनल गेम्स में आर्चरी में 6 गोल्ड मेडल जीती है।
  • 1998 के कामनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीत चुकी है।
  • ये कई प्रतियोगिता में भारतीय तीरंदाज टीम की कोच रही जिसमें भारतीय टीम ने पदक हासिल किया जिसके लिए इन्हें 2013 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
  • ये झारखण्ड की प्रथम महिला है जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है।
  • पूर्णिमा महतो झारखण्ड के जमशेदपुर की रहने वाली है और एक प्रसिद्ध भारतीय तीरंदाज और तीरंदाजी कोच है।

    2008 और 2012 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए कोच थी।
    29 अगस्त, 2013 को इन्हे भारत के राष्ट्रपति द्वारा “द्रोणाचार्य पुरस्कार” से सम्मानित किया गया । तीरंदाजी कोच बनने के पूर्व ये अपने आप को एक अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज के रूप में स्थापित कर चुकी थी और कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है, जैसे – 1993 में अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप में टीम स्पर्धा में स्वर्ण, 1994 में पुणे राष्ट्रीय खेलों में छह स्वर्ण, 1997 में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी स्वर्ण तथा 1998 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक उल्लेखनीय है।

Leave a Reply