- 27 जनवरी – अंतरराष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस (International Holocaust Remembrance Day)
- 27 जनवरी, 1945 को सोवियत सैनिकों ने ऑशविट्ज़-बिरकेनाउ एकाग्रता शिविर को आज़ाद कराया था.
- यह दिन नाज़ीवाद के दौरान हुए नरसंहार के पीड़ितों को याद करने के लिए मनाया जाता है.
- साल 2005 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे अंतरराष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस के रूप में घोषित किया था.
- नेशनल ज्योग्राफिक दिवस 2025: 27 जनवरी
27 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1880 – थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।
- 1943 – अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।
- 1959 – नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधार शिला रखी गयी।
- 1967 – ‘अपोलो 1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।
- 1974 – राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।
- 1988 – पहली बार हेलीकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
- 2008 -पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू फैला।
27 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1999 – बिंदियारानी देवी – भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।
- 1978 – कॉनराड संगमा– मेघालय राज्य से एक भारतीय राजनेता तथा मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री।
- 1964 – ज्ञानेश कुमार – भारत के नवनियुक्त चुनाव आयुक्त हैं।
- 1956 – अमर सिंह (राजनेता) – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध समाजवादी पार्टी से था।
- 1926 – अरुण कुमार श्रीधर वैद्य – भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष थे।
- 1922 – अजीत – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
- 1907 – पण्डित सीताराम चतुर्वेदी – प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।
- 1901 – लक्ष्मण शास्त्री जोशी – भारतीय मराठी लेखकों में से एक थे।
- 1889 – मुनि जिनविजय – प्राचीन भारतीय साहित्य के अन्वेषी, संपादक और पाठालोचक थे।
- 1884 – रघुनाथ कृष्ण फड़के – पद्म श्री से सम्मानित भारतीय मूर्तिकार थे।
27 जनवरी को हुए निधन
- 1556- हुमायूँ, मुग़ल बादशाह
- 2007- कमलेश्वर हिन्दी कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक
- 2009 – आर. वेंकटरमन ,भारत के 8वें राष्ट्रपति
- 2010- गुम्माडी वेंकटेश्वर राव, तेलुगु चलचित्र अभिनेता
- 1992- भारत भूषण, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
- 1986 – निखिल बैनर्जी – 20वीं सदी में भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक थे।