• शाहजहाँ का जन्म-  लाहौर में,  1592 ई., 
    • मारवाड़ के राजा उदयसिंह की पुत्री जगतगोसाईं (जोधाबाई) के गर्भ से हुआ था। 
    • बचपन का नाम ‘खुर्रम‘ था। 
    • अहमदनगर के वज़ीर मलिक अंबर के विरुद्ध सफलता से खुश होकर जहाँगीर ने खुर्रम को शाहजहाँ की उपाधि प्रदान की। 
  • शाहजहाँ का विवाह 1612 ई. में नूरजहाँ के भाई आसफ खाँ की पुत्री ‘अर्जुमंदबानो बेगम’ से हुआ था, जो इतिहास में ‘मुमताज महल’ के नाम से विख्यात हुई। शाहजहाँ ने इन्हें ‘मल्लिका-ए-जमानी’ की उपाधि दी थी। 
  • 1627 ई. में जहाँगीर की मृत्यु के बाद मुगल इतिहास में पहली बार उत्तराधिकारी के मुद्दे पर खुर्रम (शाहजहाँ) और राजकुमार शहरयार के मध्य युद्ध हुआ। अंततः युद्ध में विजयी होने के बाद उसने सत्ता ग्रहण की। 
  • 1628 ई. को शाहजहाँअबुल मुज़फ्फर शहाबुद्दीन मुहम्मद साहिब किरन-ए-सानी’ की उपाधि धारण करके गद्दी पर बैठा। आगरा में शाहजहाँ का राज्याभिषेक किया गया। 
  • शाहजहाँ को औरंगज़ेब ने आगरा के किले के में कैद कर लिया था। जनवरी 1666 ई. में शाहजहाँ की मृत्यु पश्चात् ताजमहल में उसकी पत्नी मुमताज महल की कब्र के निकट दफना दिया गया।