- बाह्य दलपुंज (Calyx) : यह पुष्प के सबसे बाहर का चक्र है।
- यह हरे छोटी पत्तीनुमा संरचनाओं का बना होता है जिन्हें बाह्य दल (Sepals) कहते हैं। जब ये स्वतंत्र होते हैं तो इन्हें पृथक बाह्यदलीय (Polysepalous) कहते हैं और जब जुड़े होते हैं तो इन्हें संयुक्त बाह्यदलीय (Gamosepalous) कहते हैं।
- ये कली (Buds) को तथा उसके अन्य आन्तरिक भागों को सुरक्षा प्रदान करते हैं।
- कुछ पुष्पों में यह रंगीन होकर परागण के लिए कीटों को आकर्षित करने का काम करता है।
- दलपुंज (Corolla) : यह पुष्प का दूसरा चक्र होता है जो बाह्य दलपुंज के अन्दर स्थित होता है।