• चंद्रगुप्त मौर्य (322 ई.पू.-298 ई.पू.) – चाणक्य की सहायता से अंतिम नंद वंशीय शासक धनानंद को पराजित कर 322 ई. पू. में मगध की गद्दी पर बैठा।
  • चंद्रगुप्त मौर्य, मौर्य वंश का प्रथम राजा और संस्थापक था।
  • इसकी राजधानी पाटलिपुत्र थी।
  • उसकी माता का नाम मूर था
  • सर्वप्रथम विलियम जोन्स ने ही ‘सेंड्रोकोट्टस’ की पहचान चंद्रगुप्त मौर्य से की है।
  • चंद्रगुप्त मौर्य ने  यूनानी शासक सेल्यूकस निकेटर को पराजित किया।
  • चंद्रगुप्त मौर्य जैन मतानुयायी था।
  • उसने  जैनमुनि भद्रबाहु से जैन धर्म की दीक्षा ली और श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) में जाकर 298 ई. पू. में उपवास द्वारा शरीर त्याग दिया।
  • कुछ विद्वानों ने ब्राह्मण साहित्य, मुद्राराक्षस, विष्णुपुराण आदि के आधार पर इसे शूद्र माना है।
  • बौद्ध एवं जैन ग्रंथ के अनुसार चंद्रगुप्त मौर्य क्षत्रिय था।