GSDP of Jharkhand and Its Growth Rate झारखंड की अर्थव्यवस्था वर्ष 2011-12 और 2018-19 के बीच 6.2 प्रतिशत की औसत वार्षिक दर (सीएजीआर) से बढ़ी थी, लेकिन अगले दो वर्षों यानी वर्ष 2019-20 और 2020-21 में इसकी विकास दर में गिरावट आई। देशव्यापी आर्थिक मंदी के कारण वर्ष 2019-20 में राज्य के वास्तविक GSDP में केवल 1.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई और कोविड-19 और उसके परिणामस्वरूप लॉकडाउन के कारण वर्ष 2020-21 में इसमें 5.3 प्रतिशत की गिरावट आई। तब से अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। पिछले तीन वर्षों यानी 2020-21 से 2022-23 के बीच राज्य की GSDP औसतन 8.8 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ी है। चालू वित्त वर्ष (2023-24) में इसमें 7.1 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष (2024-25) में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी की वर्तमान श्रृंखला के आधार वर्ष वर्ष 2011-12 में GSDP 1,50,918 करोड़ रुपये थी। GSDP in ₹ Crores Constant […]