1 – 12  February 2025 Monthly Current Affairs

  • भारत अगले वैश्विक AI शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
  • आचार्य महंत सतेंद्र दास का  निधन हो गया।
  • भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (Corruption Perceptions Index -CPI 2024) में भारत 180 देशों में से 96वें स्थान पर है।
  • गुरु रविदास जयंती 2025: 12 फरवरी (Magh Purnima)
  • विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2025 – दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में
    • ग्लोबल बेस्ट एम-गवर्नेंस अवार्ड 2025 में तीन भारतीय कंप्यूटर विज्ञान के छात्रों ने कांस्य पुरस्कार जीता है।
    • They were recognized for their application ‘AccessWay.’
    • The theme of the summit is “Shaping Future Governments“.
  • GI चावल की किस्मों के निर्यात की अनुमति देने के लिए भारत द्वारा एक नया HS(Harmonised System) कोड पेश किया गया।
  • 14वां एशियन फिशरीज एंड एक्वाकल्चर फोरम (14TH AFAF) नई दिल्ली में शुरू हुआ।
  • FAO ने सोमालिया में “उगबाड़ (Ugbaad)” जलवायु-लचीला कृषि परियोजना शुरू की।
  • वरिष्ठ एनएसजी अधिकारी दीपक कुमार केडिया को ICAI द्वारा ‘सार्वजनिक सेवा में सीए’ पुरस्कार मिला।
  •  केनरा बैंक,  मुख्य अर्थशास्त्री – डॉ. माधवनकुट्टी
  • 2025 पैरा तीरंदाजी एशिया कप
    • भारत थाईलैंड में 2025 पैरा तीरंदाजी एशिया कप में छह स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।
    • भारत ने छह स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य सहित कुल 12 पदक जीते।
    • सरिता ने महिला कंपाउंड ओपन में स्वर्ण जीता
    • श्याम सुंदर स्वामी ने भी पुरुष कंपाउंड ओपन में स्वर्ण जीता।
  • बांग्लादेश ने हिंसा से निपटने के लिए ऑपरेशन ‘डेविल हंट’ शुरू किया।
  • भारत का पहला स्वदेशी स्वचालित जैव-चिकित्सा अपशिष्ट उपचार संयंत्र – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा एम्स नई दिल्ली में
  • व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भारत – EFTA डेस्क की शुरुआत की गई, जिसमें 100 बिलियन डॉलर का निवेश अपेक्षित है।
  • ट्रंप ने एल्युमीनियम और स्टील के आयात पर टैरिफ को 25% तक बढ़ा दिया है।
  • चौथा भारत-यूके ऊर्जा संवाद – नई दिल्ली में
  • भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 – नई दिल्ली के यशोभूमि में  शुरू
  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने HJT -36 जेट प्रशिक्षण विमान का नाम बदलकर ‘यशस’ कर दिया।
  • लेबनान के नए प्रधान मंत्री – नवाफ सलाम
  • रेलवे के अंतर्गत एक नए दक्षिण तटीय रेलवे जोन के निर्माण को कैबिनेट ने मंजूरी दी।
  • विश्व दलहन दिवस 2025: 10 फरवरी
    • विश्व दलहन दिवस 2025 का विषय है “दालें: कृषि खाद्य प्रणालियों में विविधता लाना।”
    • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2019 में 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस के रूप में घोषित किया गया था।
  • गोल्डन पीकॉक CSR अवार्ड – कोल इंडिया को
  • आरबीआई भुगतान सुरक्षा बढ़ाने के लिए ‘bank.in‘ और ‘fin.in‘ डोमेन पेश करेगा।
  • मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
  • 10 फरवरी से राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में “Cyclone 2025″ अभ्यास (तीसरा संस्करण) शुरू हुआ।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पेरिस AI शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो (15वें संस्करण) का उद्घाटन किया।
  • IIAS-DARPG India Conference 2025 नई दिल्ली में भारत मंडपम में शुरू हुई।
    • IIAS – International Institute of Administrative Sciences
  • नामीबिया के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति सैम नुजोमा का  निधन हो गया।
  • विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली में सत्ता हासिल की।
    • भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया।
    • 70 में से 35 सीटों की बहुमत सीमा को पार कर 48 सीटें भाजपा ने जीतीं ।
    • आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीटें मिलीं
    • कांग्रेस लगातार तीसरी बार 0  सीटें मिलीं
  • रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 28 ईओएन-51 सिस्टम के लिए बीईएल के साथ ₹642 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
  • ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों द्वारा IVF तकनीक का उपयोग करके पहली बार कंगारू भ्रूण बनाया गया।
  • नौसेना का द्विवार्षिक कैपस्टोन थिएटर लेवल ऑपरेशनल एक्सरसाइज (ट्रॉपेक्स)हिंद महासागर क्षेत्र में
  • बिम्सटेक युवा शिखर सम्मेलन 2025 गुजरात के गांधीनगर में शुरू हुआ।
    • विषय – इंट्रा-बिम्सटेक एक्सचेंज के लिए एक सेतु के रूप में युवा
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का कार्यकाल 2028 तक बढ़ाने का फैसला किया।
    • राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अधिनियम 1993  के परिणामस्वरूप 1994 में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का गठन हुआ।
  • लवलीना बोरगोहेन ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • उत्तर भारत के पहले हरित हाइड्रोजन संयंत्र की आधारशिला हिमाचल प्रदेश (सोलन जिले के दभोटा ) में रखी गई।
  • भारत ने 100 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया है।
  • भारतीय कला इतिहास कांग्रेस का 32वां सत्र 8 फरवरी को नोएडा में शुरू हुआ।
    • संस्कृति मंत्रालय के तहत भारतीय विरासत संस्थान, नोएडा,द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
  • ओडिशा सरकार द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ‘ के अंतर्गत लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए कई पहल शुरू की गईं।
    • निर्भया कढ़ी (फियरलेस बड)
    • मो गेल्हा जिया (मेरी प्यारी बेटी) – लिंग चयन और कन्या भ्रूण हत्या पर ध्यान
    • कल्पना अविजन – बाल विवाह रोकने के लिए किशोरियों (10-19 वर्ष) की निगरानी
    • स्वर्ण कालिका- बाल विवाह के बारे में जागरूकता बढ़ाएं और अद्विका ऐप को बढ़ावा
    • वीरांगना – मार्शल आर्ट के माध्यम से किशोरियों का आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाएं
  • मध्य प्रदेश सरकार ने ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति 2025 को मंजूरी दी।
  • सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला (38वां संस्करण) – फ़रीदाबाद में
  • सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम (KOLKATA) का नाम बदलकर विजय दुर्ग कर दिया गया है।
    • इसके एक गेट सेंट जॉर्ज गेट का नाम बदलकर शिवाजी गेट कर दिया गया है।
  • सरकार द्वारा ‘अच्छे ड्राइवरों’ को प्रशिक्षित करने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए 1,600 केंद्र विकसित किए जाएँगे।
  • आरबीआई ने लगभग पांच साल बाद रेपो दर 6.50% से घटाकर  इसे 6.25% कर दिया है।
    • स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ) दर –  6.00%
    •  सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर और बैंक दर –  6.50%
  • अर्जेंटीना ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से बाहर होने की घोषणा की।
  • महाराष्ट्र में गुइलेन बैरे सिंड्रोम (तंत्रिका संबंधी विकार – Guillain Barre Syndrome) के मामले बढ़े।
  • जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट पहल में शामिल हुआ।
  • आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रतापराव जाधव, ने “शतावरी – बेहतर स्वास्थ्य के लिए” लॉन्च किया।
  • चर्म निर्यात परिषद द्वारा 20-21 फरवरी को नई दिल्ली में DILEX 2025 – (Delhi International Leather Expo ) का आयोजन किया जाएगा।
  • भारतीय बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है।
  • जयंत चौधरी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में NSDC International Academy का उद्घाटन किया।
  • महिला जननांग विकृति के लिए अंतर्राष्ट्रीय शून्य सहनशीलता दिवस 2025: 6 फरवरी
  •  इसरो ने IIT -हैदराबाद में 8वीं नेशनल फाइनाइट एलिमेंट डेवलपर्स की बैठक में फीस्ट (FEAST) सॉफ्टवेयर लॉन्च किया।
  • पूरे पूर्वोत्तर राज्यों से ग्रीन स्कूल रेटिंग प्राप्त करने वाला एकमात्र शैक्षणिक संस्थान पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नामची, सिक्किम है।
  • कर्नाटक की आखिरी नक्सली लक्ष्मी ने आत्मसमर्पण कर दिया और राज्य अब ‘नक्सल मुक्त’ घोषित हो गया है।
  • जनजातीय सांस्कृतिक समागम 2025 महाकुंभ में आयोजित किया जा रहा है।
    • वर्ष 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष घोषित किया गया है।
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से अमेरिका के बाहर निकलने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
  • दिल्ली में मतदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने ‘चंद्रयान से चुनाव तक’ पहल शुरू की।
  • विश्व फार्माकोपिया की 15वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक- नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • भारत की पहली एआई यूनिवर्सिटी – महाराष्ट्र में स्थापित की जाएगी।
  • गुजरात का पहला जैव विविधता विरासत स्थल – कच्छ जिले के गुनेरी गांव के प्राकृतिक अंतर्देशीय मैंग्रोव स्थल को
    • जैव विविधता अधिनियम 2002 के प्रावधानों के तहत
  • नाइजर, माली और बुर्किना फासो ने औपचारिक रूप से क्षेत्रीय ब्लॉक इकोवास (ECOWAS) से खुद को अलग कर लिया है।

  • गुजरात सरकार ने राज्य के लिए समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए पाँच सदस्यीय समिति का गठन किया है।
  • भारत का पहला सफेद बाघ प्रजनन केंद्र मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थापित किया जाएगा।
  • रुमेटॉइड गठिया के उपचार को बदलने की क्षमता वाली एक दवा वितरण प्रणाली विकसित की गई है।
    • नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान मोहाली के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित
  • भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन गया है।
  • यूनाइटेड किंगडम एआई उपकरणों के खिलाफ कानून पेश करने वाला पहला देश होगा जिनका उपयोग बच्चों के यौन शोषण की छवियां उत्पन्न करने के लिए किया जाता है।
  • धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी विधेयक पेश किया गया।
  •  स्तन कैंसर का समय रहते पता लगाने के लिए आईआईटी मद्रास ने भारत का पहला कैंसर जीनोम एटलस लॉन्च किया है।
  • केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जल और मृदा संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए केंद्र द्वारा वाटरशेड यात्रा शुरू की गई।

  • बीमा क्षेत्र में FDI सीमा 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दी गई है।
  • विश्व कैंसर दिवस: 4 फरवरी
    • विश्व कैंसर दिवस 2025-2027 की थीम ‘यूनाइटेड बाय यूनिक’ है।
    • विश्व कैंसर दिवस की स्थापना 4 फरवरी 2000 को न्यू मिलेनियम के लिए कैंसर के खिलाफ विश्व कैंसर शिखर सम्मेलन में की गई थी।
  • माउंट तारानाकी (तारानाकी मौंगा) को न्यूजीलैंड में एक कानूनी व्यक्ति के रूप में मान्यता दी गई है।
  • मालदीव में 2 फरवरी 2025 को वार्षिक अभ्यास ‘एक्यूवेरिन का 13वां संस्करण’ शुरू हो गया है।
    • भारतीय सेना और मालदीव
    • 2023 में यह अभ्यास उत्तराखंड के चौबटिया में 11 से 24 जून तक किया गया।
    • इकुवेरिन का अर्थ धिवेही भाषा (मालदीव में बोली जाने वाली) में ‘मित्र‘ होता है।
  • DRDO ने वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS) उड़ान परीक्षण  – ओडिशा के तट पर चांदीपुर से
  • अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) 
  • अगले 2-3 वर्षों में 100 अमृत भारत, 50 नमो भारत और 200 वंदे भारत ट्रेनें बनाई जाएंगी।

  • ऐप ‘SwaRail’ – रेल मंत्रालय
  • नाइजर अफ्रीकी क्षेत्र का पहला देश है जिसने ऑन्कोसेरसियासिस (onchocerciasis) को खत्म किया है।
    • नाइजर अफ्रीका का पहला और दुनिया का पाँचवाँ देश है जिसने ऑन्कोसेरका वॉल्वुलस परजीवी के प्रसार को रोका है।
    • ट्रेकोमा के बाद, दुनिया भर में अंधेपन का दूसरा सबसे प्रचलित संक्रामक कारण है।
    • ऑन्कोसेरसियासिस को रिवर ब्लाइंडनेस भी कहा जाता है।
    • काली मक्खियों के काटने से
  • उच्च रक्तचाप से निपटने के लिए WHO ने पोटेशियम युक्त नमक के विकल्प की सिफारिश की है।
  • शुभांशु शुक्ला नासा के Axiom Mission 4  पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बनेंगे।
    • वह भारत के गगनयान मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्री-निर्धारित में से एक भी हैं।
  • विश्व आर्द्रभूमि दिवस: 2 फरवरी
    • विश्व वेटलैंड्स दिवस 2025 का विषय ‘हमारे सामान्य भविष्य के लिए वेटलैंड्स की रक्षा करना‘ है।
  • भारत ने चार नए रामसर स्थल जोड़े हैं।
    • इसके साथ ही कुल रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है।
    •  तमिलनाडु–  सक्करकोट्टई पक्षी अभयारण्य और थेर्थंगल पक्षी अभयारण्य
    • सिक्किम – खेचोपलरी वेटलैंड
    • झारखंड – उधवा झील
  • सुशासन और जीवन को आसान बनाने के लिए केंद्र द्वारा आधार प्रमाणीकरण का विस्तार किया गया है।
  • सरकार ने  चीन के हार्बिन में 7 से 14 फरवरी तक होने वाले 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों (AWG) 2025  में 88 सदस्यीय भारतीय दल की भागीदारी को मंजूरी दे दी है।
  • आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार
    • वित्त वर्ष 2025 में भारत की वास्तविक जीडीपी में 6.4% की वृद्धि होने का अनुमान है।
    • वित्त वर्ष 2026 में भारत की वृद्धि दर 6.3 से 6.8 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।
    • वित्त वर्ष 2017 से वित्त वर्ष 2023 तक भारत में कृषि क्षेत्र की औसत वृद्धि दर 5 प्रतिशत वार्षिक रही है।
    • सेवा क्षेत्र को ‘पुराना युद्ध घोड़ा’ कहा गया है।
    • वित्त वर्ष 2024 में खुदरा मुद्रास्फीति 5.4% से घटकर वित्त वर्ष 2025 में 4.9% हो गई।
  •  2025 – 26 के बजट
    • वर्ष 2025-26 के लिए पूंजीगत व्यय का लक्ष्य –  11.21 लाख करोड़ रुपये
    • 2025-26 रक्षा के लिए बजट –  6.8 लाख करोड़ रुपये
    •  रेलवे के लिए – 2.52 लाख करोड़ रुपये
    • केंद्रीय बजट 2025-26 थीम –  “सबका विकास
    •  सरकार ने राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 4.4 प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य रखा है।
    • वित्त मंत्री ने घोषणा की कि 12 लाख रुपये तक की आय वालों को कोई आयकर नहीं देना होगा।

Appointment

  • बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री – बार्ट डी वेवर ने

Death

  • जर्मनी के पूर्व राष्ट्रपति और IMF प्रमुख होर्स्ट कोहलर का  निधन हो गया।
  • पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला का  निधन हो गया।
  • वरिष्ठ आकाशवाणी समाचार वाचक वेंकटरमन का निधन हो गया।

Awards

  • ग्रैमी पुरस्कार का 67वां संस्करण लॉस एंजिल्स में क्रिप्टो.कॉम एरिना में आयोजित
    • चंद्रिका टंडन ने एल्बम त्रिवेणी के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीता है।
    • सॉन्ग ऑफ द ईयर- केंड्रिक लैमर का नॉट लाइक अस
    • एल्बम ऑफ द ईयर– काउबॉय कार्टर, बेयोंसे
  •  स्वर्गीय चमन अरोड़ा को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 प्रदान किया गया।
    • चमन अरोड़ा को डोगरी में उनकी पुस्तक “इक होर अश्वत्थामा” के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
  • ट्रैविस हेड ने 2025 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कारों में अपना पहला एलन बॉर्डर पदक जीता।
    • शेन वार्न टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार – हेज़लवुड ने
    • पुरुष T20I प्लेयर ऑफ़ द ईयर – एडम ज़म्पा को
    • बीबीएल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार- ग्लेन मैक्सवेल और कूपर कोनोली को
    • महिला वर्ग में  बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार  – एनाबेल सदरलैंड ने
  • बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – सचिन तेंदुलकर को मिला।
    • तेंदुलकर इस पुरस्कार के 31वें प्राप्तकर्ता हैं।
    • यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 1994 में भारत के पहले कप्तान कर्नल सी के नायडू के सम्मान में शुरू किया गया था।
    • जसप्रीत भुमरा को पुरुष वर्ग में 2023-24 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए पॉली उमिरगर पुरस्कार के लिए चुना गया है।
    • महिला वर्ग में, स्मृति मंधाना को 2023-24 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए चुना गया है।
    • सरफराज खान को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पुरस्कार के लिए चुना गया है।
    • तनुष कोटियन को बीसीसीआई घरेलू ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चुना गया है।

ranking/index 


Sports 

  • भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर U19 महिला विश्व कप 2025 फाइनल जीता।
    • तृषा गोंगाडी को उनके 309 रन और सात विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और टूर्नामेंट घोषित किया गया है।
  • बेंगलुरु जवान विश्व पिकलबॉल लीग में पहले चैंपियन हैं।
    • कैटरीना स्टीवर्ट ने प्लेयर ऑफ द लीग का खिताब जीता।

Books


फरवरी महीना के प्रमुख दिवस एवं एवं थीम या विषय 

  • फरवरी के पहले सप्ताह (1-7 फरवरी) : विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह (World Interfaith Harmony Week)
  • 01 फरवरी 2025 (49वां) : भारतीय तटरक्षक बल स्थापना दिवस
    • ICG गठन – 1 फरवरी, 1977 (तटरक्षक अधिनियम, 1978 द्वारा स्थापित)
    • यह रक्षा मंत्रालय के तहत काम करता है।
  • 2 फरवरी – विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day)
    • 2024 की थीम –आर्द्रभूमि एवं मानव कल्याण
  • 4 फरवरी- विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day)
    • अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ द्वारा मनाया जाता है।
    • World Cancer Day थीम 2024 – “क्लोज द केयरगैप/Close the Caregap”
    • 4 फरवरी, 2000 से यह मनाया जाता है।
    • विश्व कैंसर दिवस अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ Union for International Cancer Control (UICC,HQ : Geneva, Switzerland) की एक पहल है,
  • 4 फरवरी- अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस (International Day of Human Fraternity)’
    • मानव बंधुत्व का पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2021 में आयोजित किया गया था।
    • Theme 2024 –Love and compassion can win over hate
  • 6 फरवरी : महिला के लिए शून्य सहिष्णुता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस ( International Day of Zero Tolerance for Female) 
    • थीम 2022: महिला जननांग विकृति को समाप्त करने के लिए निवेश में तेजी लाना है ।
    • थीम 2022: Her Voice. Her Future
  • 6 फरवरी 2024 (फरवरी के दूसरे सप्ताह के दूसरे दिन):  सुरक्षित इंटरनेट दिवस (Safer Internet Day)
    • थीम 2022:  ‘एक साथ बेहतर इंटरनेट के लिए (Together for a better internet)’
    • थीम 2024:Inspiring Change. Making a difference, managing influence and navigating change online
  • 10 फरवरी : विश्व दलहन दिवस (World Pulses Day) 
    • थीम 2024: “Pulses: Nourishing soil and people” है ।
  • 10 फरवरी : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (National Deworming Day)
    • इस दिवस की शुरुआत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 2015 में की गई थी।
  • 10 फरवरी 2024 : Security Printing and Minting Corporation of India Limited – SPMCIL)   स्थापना दिवस
  • 11 फरवरीविज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Women and Girls in Science)
    • 2024 का विषय “Women and Girls in Science Leadership, a New Era for Sustainability” है।
    • 2016 में पहली बार इसे मनाया गया था।
  • 11 फरवरी : विश्व यूनानी दिवस (World Unani Day)
    •  भारतीय यूनानी चिकित्सक “हकीम अजमल खान (Hakim Ajmal Khan)” की जयंती
    • पहला यूनानी दिवस 2017 में सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन (Central Research Institute of Unani Medicine – CRIUM), हैदराबाद में मनाया गया।
  • 11 फरवरी : तस्करी विरोधी दिवस (Anti-Smuggling Day)
    • पहला तस्करी विरोधी दिवस 11 फरवरी, 2022 को मनाया गया।
    • फिक्की की समिति (Committee Against Smuggling and Counterfeiting Activities Destroying the Economy – CASCADE) ने  शुरू करने की पहल
  • 12 फरवरी :  राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस (National Productivity Day)
    • राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (National Productivity Council – NPC) द्वारा यह दिन मनाया जाता है।
  • 12 फरवरी, 2024 (फरवरी के दूसरे सोमवार) : अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (International Epilepsy Day) 
  • 13 फरवरी : भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस (Indian National Women’s Day)
    • सरोजिनी नायडू (2022: 143वीं जयंती) की जयंती के उपलक्ष्य में
    • उनका जन्म 13 फरवरी, 1879 को हुआ था।
    • उपनाम ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया (Nightingale of India)’ या ‘भारत कोकिला (Bharat Kokila)’
    • 1925 में सरोजिनी नायडू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं।
    • 1947 में वह संयुक्त प्रांत भारत की पहली महिला राज्यपाल बनी।
  • 13 फरवरी :  विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) 
  • 15 फरवरी : अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस (International Childhood Cancer Day – ICCD)
    • यह वार्षिक कार्यक्रम 2002 में चाइल्डहुड कैंसर इंटरनेशनल द्वारा बनाया गया था
  • 19 फरवरी 2022 (फरवरी के तीसरे शनिवार) : विश्व पैंगोलिन दिवस 2022 (World Pangolin Day)
  • 19 फरवरी : मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस
    • मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) योजना के शुभारंभ के उपलक्ष्य में
    • नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) योजना का शुभारंभ किया ।
  • 20 फरवरी : विश्व सामाजिक न्याय दिवस (World Day of Social Justice)
    • थीम: Achieving Social Justice through Formal Employment।
  • 20 फरवरी : मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस
    • स्थापना : 20 फरवरी 1987
    • भारत का 24वां राज्य : अरुणाचल प्रदेश 
    • अरुणाचल प्रदेश देश  ‘उगते सूरज की भूमि (land of the rising sun)’ के रूप में भी जाना जाता है। 
    • भारत का 23वां राज्य : मिजोरम