1 – 8 April 2025 Current Affairs

  • ISSF विश्व कप 2025 ब्यूनस आयर्स में, रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • ब्राजील ने कॉप30 से पहले वैश्विक जलवायु परिषद के निर्माण का प्रस्ताव रखा है।
  • तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ़ आरोप वापस लेने का फ़ैसला किया है।
    • ये छात्र विश्वविद्यालय के पास कांचा गचीबोवली में 400 एकड़ ज़मीन पर पेड़ काटने के विरोध में शामिल थे।
    • उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने पुलिस को छात्रों के खिलाफ़ दर्ज मामले खारिज करने का निर्देश दिया।
  • तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने भद्राचलम में ITDA  मुख्यालय में नवीनीकृत जनजातीय संग्रहालय का औपचारिक उद्घाटन किया।
  • हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा 2025 से शुरू होने वाले कक्षा 9 और 10 के लिए त्रि-भाषा फॉर्मूला पेश किया गया है।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7-10 अप्रैल, 2025 तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया का दौरा करेंगी।
    • ‘City Key of Honour’ of Lisbon से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानित किया गया।
  • मदुरै के पास सोमगिरी पहाड़ियों पर नया चोल शिलालेख मिला।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीलंका की यात्रा पर हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु का नए पंबन रेल पुल का उद्घाटन किया।
  • INS सुनयना को 5 अप्रैल 2025 को कर्नाटक के कारवार नौसेना बेस पर हिंद महासागर जहाज सागर के रूप में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाई।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस: 7 अप्रैल
    • इस दिन 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी।
    • इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस का विषय “स्वस्थ शुरुआत, आशावादी भविष्य” है।
  • गुजरात में माधवपुर घेड मेले का आयोजन किया जा रहा है।
  • हितेश गुलिया ने ब्राजील के  में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप 2025 में पुरुषों के 70 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
    • भारतीय दल ने एक स्वर्ण, एक रजत और 4 कांस्य पदक सहित कुल छह पदक जीते।

  • तटीय नौवहन विधेयक, 2024, 3 अप्रैल को लोकसभा द्वारा पारित किया गया।
  • राष्ट्रीय समुद्री दिवस: 5 अप्रैल
    • यह दिवस 1964 से मनाया जा रहा है।
    • सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी द्वारा पेश किया गया पहला जहाज एसएस लॉयल्टी 5 अप्रैल 1919 में मुंबई से यूनाइटेड किंगडम गया था।
    • विश्व समुद्री दिवस हर साल सितंबर के आखिरी सप्ताह के गुरुवार को मनाया जाता है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने बैंकॉक में 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान उत्कृष्टता केंद्र और बोधि कार्यक्रम सहित प्रमुख पहलों की घोषणा की।
    • शिखर सम्मेलन का विषय – “बिम्सटेक: समृद्ध, लचीला और खुला” था।
  • सरकार के अनुसार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के कार्यान्वयन ने जन्म के समय राष्ट्रीय लिंगानुपात को 2014-15 में 918 से बढ़ाकर 2023-24 में 930 करने में योगदान दिया है।
    • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना 22 जनवरी 2015 को शुरू की गई थी।
  • अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार का निधन हो गया।
  • DRDO और भारतीय सेना ने सेना की मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) के चार सफल उड़ान परीक्षण किए।
  • UNCTAD’S Technology and Innovation Report2025 ने वर्ष 2024 के Readiness for Frontier Technologies Index के लिए भारत को 36वें स्थान पर रखा।
    • वर्ष 2023 में, भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निजी निवेश के लिए वैश्विक स्तर पर 10वें स्थान पर था।
  • RBI का नया डिप्टी गवर्नर – पूनम गुप्ता
  • अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस 2025: 4 अप्रैल
    • अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस 2025 का विषय है “सुरक्षित भविष्य यहीं से शुरू होता है।”
    • यह पहली बार 4 अप्रैल, 2006 को मनाया गया था।
  • 2 अप्रैल को जापान के क्यूशू क्षेत्र में शक्तिशाली भूकंप आया।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का विषय “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” है।
  • जल संसाधन जनगणना एप्लीकेशन और पोर्टल को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने लॉन्च किया।
  • वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 राज्यसभा से मंजूरी मिलने के बाद संसद द्वारा पारित कर दिया गया।
    • पुराने मुसलमान वक्फ अधिनियम 1923 को निरस्त किया गया।
  • वैश्विक जुड़ाव योजना संस्कृति मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।
  • 3 अप्रैल, 2025 को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा के लिए अभियान शुरू किया।

  • 2024-25 में पीएम-अजय योजना के तहत 4,991 गाँवों को आदर्श ग्राम घोषित किया गया।
  • नीति आयोग द्वारा जारी राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक में 1.ओडिशा शीर्ष पर रहा।
    • उसके बाद 2.छत्तीसगढ़, 3.गोवा, 4.झारखंड और गुजरात का स्थान रहा।
  • भारत मंडपम में स्टार्टअप महाकुंभ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने किया।
    • मुख्य विषय ‘स्टार्टअप इंडिया @ 2047-भारत की कहानी को उजागर करना‘ है।
  • कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2025 रिकॉर्ड पर सबसे गर्म महीना रहा।
  • यूनेस्को ने “Education and Nutrition: Learn to Eat Well” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।
  • भारत और अमेरिका के बीच  Exercise Tiger Triumph का चौथा संस्करण 1 अप्रैल को शुरू हुआ।
    • 2019 में, भारत और अमेरिका के बीच “टाइगर ट्रायम्फ” अभ्यास पहली बार हुआ था।
  • 6वां बिम्सटेक शिखर सम्मेलन बैंकॉक, थाईलैंड में “समृद्ध, लचीला और खुला बिम्सटेक” विषय पर आयोजित किया जाएगा।
    • 5वां बिम्सटेक शिखर सम्मेलन 2022 में कोलंबो में वर्चुअली आयोजित किया गया था।
  • विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस: 2 अप्रैल
    • पहला विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2 अप्रैल, 2008 को मनाया गया था।
    • विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2025 का विषय “Advancing Neurodiversity and the UN Sustainable Development Goals (SDGs)” है।
  • चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फॉन्ट की भारत की पांच दिवसीय यात्रा 1 अप्रैल 2025 को शुरू हुई।
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने 62वें राष्ट्रीय समुद्री दिवस और मर्चेंट नेवी सप्ताह का उद्घाटन किया।
    • राष्ट्रीय समुद्री दिवस हर साल 5 अप्रैल को मनाया जाता है।
    • यह दिवस पहली बार 5 अप्रैल, 1964 को मनाया गया था।
  • मिजोरम के आइजोल में ‘हनतलंगपुई’ स्वच्छता अभियान शुरू किया गया।
  • तेलंगाना सरकार ने राशन की दुकानों के माध्यम से मुफ्त में बढ़िया चावल उपलब्ध कराने की एक योजना शुरू की है।
    • मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सूर्यपेट जिले के हुजूरनगर में उगादी उत्सव (संवत्सरदी) के दौरान की।
    • हर महीने प्रति व्यक्ति 6 ​​किलोग्राम बढ़िया चावल मुफ्त मिलेगा।
  • बिहार का राजगीर अगस्त में हीरो एशिया कप हॉकी 2025 की मेजबानी करेगा।
  • स्पेसएक्स फ्रैम2 मिशन – यह मिशन पृथ्वी के एक ध्रुव से दूसरे ध्रुव तक परिक्रमा करेगा और चार निजी अंतरिक्ष यात्रियों को ऐसे स्थान पर भेजा गया है जहां पहले कोई नहीं गया है।
    • फ्रैम 2 मिशन को फाल्कन 9 रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया
    • फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से किया गया।
  • भारतीय वायु सेना ने ग्रीस में द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय अभ्यास INIOCHOS-25 में भाग लिया।
    • जिसमें 15 देश भाग ले रहे हैं और यह 11 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगा।
  • म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद भारत द्वारा ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ शुरू किया गया।
  • पाकिस्तान सरकार ने अफ़गान शरणार्थियों को गिरफ़्तार करने और निर्वासित करने का आदेश दिया है।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में NITI NCAER राज्य आर्थिक मंच पोर्टल लॉन्च किया।
    • National Council of Applied Economic Research (NCAER1956 , New Delhi) has developed this portal in collaboration with NITI Aayog.