हॉकी इंडिया की ओर से ‘वार्षिक पुरस्कार 2023‘ के लिए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया इसमें झारखंड के खिलाड़ी सलीमा टेटे को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाडी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह ‘सीनियर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। सलीमा टेटे को 25 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। झारखंड की दूसरी खिलाड़ी दीपिका सोरेंग को ‘अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ (अंडर-21 कैटेगरी) के लिए ‘अंसुता लकड़ा अवार्ड ‘ से सम्मानित किया गया।दीपिका सोरेंग 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। नोएडा में 28 से 30 मार्च तक अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय कुस्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें झारखंड के अनुप कुमार ने अंडर-15 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली के पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता और भारत के नंबर एक पहलवान बने। इनके अलावा करण कुमार ने रजत पदक जीता। हिमांशु कुमार, अमित गोयल और प्राची कुजूर ने कांस्य पदक जीता। वाराणसी में आयोजित सीनियर फेडरेशन […]